क्या दीवार फानकर कृति से मिलने जाते हैं जावेद जाफरी? फराह खान के सवाल पर एक्टर ने किया रिएक्ट

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान अपने अलबेले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो अपने कुक दिलीप के साथ डांसर-एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंची और उनकी बातों से प्रभावित होती हुईं दिख रही हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने घर को लेकर भी जिक्र किया है। इसी दौरान एक्ट्रेस कृति सैनन का भी नाम आता है, जिस पर फराह खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
जावेद जाफरी खुशी से अपना घर फराह खान को दिखाते हैं और उसके बाद बालकनी के दृश्यों के बारे में अपने अनुभवों को शेयर करते हैं। इसी दौरान डांसर-एक्टर ने कहा कि दीवार के उस पार कृति सैनन का घर हैं। ये बात सुनते ही फराह खान हंस पड़ीं और बोलीं, ‘तो आप दीवार फांद के जाते हैं कृति सैनन के घर?’ इस पर जावेद जाफरी जोर से हंस पड़ते हैं।
फराह खान और जावेद जाफरी के बारे में
फराह खान हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में बतौर होस्ट नजर आई थीं, जहां रणवीर बरार और विकास खन्ना जज थे। हाल ही में फराह खान ने फिल्म लवयापा के लिए गाना भी कोरियोग्राफ किया है। वहीं, जावेद जाफरी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘इन गलियों में’ और जियो हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ में देखा गया था। वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म सीरीज की चौथे पार्ट ‘धमाल 4’ में अभिनय करते दिखेंगे।
कृति सैनन का वर्कफ्रंट
कृति सैनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही ‘तेरे इश्क में’ देखा जाएगा। वर्तमान में इसकी शूटिंग चल रही है।