My CityUttar Pradesh

अखिलेश ने कसा तंज, बोले- 130 वीडियो का महाभंडाफोड़, इसमें BJP का कोई मुकाबला नहीं

लखनऊ:  यूपी के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो वायरल हुए। एक-दो नहीं बल्कि 130 वीडियो सामने आए हैं। इसको लेकर विपक्ष भाजपा को घेर रहा है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा- ‘भाजपा में कोई है?’

अखिलेश ने लिखा कि ‘भाजपाइयों और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़ हुआ है। यह कांड भाजपाइयों के ही कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। यह खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए, इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।’

भाजपाइयों के साये से भी दूर हटकर चलेंगी महिलाएं
इतना ही नहीं सपा मुखिया ने आगे लिखा कि ‘यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के साये से भी दूर हटकर चलेंगी। महिला विंग में तो सन्नाटा ही छा जाएगा। वो अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा से दूर ही रहेंगी। उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे’।

भाजपा के नारे ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ पर तंज कसते हुए कहा कि अब पता चला भाजपा किस मामले में ‘डिफरेंट’ हैं। इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कोई मुकाबला करना भी नहीं चाहेगा। ऐसे मामलों की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक हो।

Related Articles

Back to top button