International

इतिहास बनाने की राह पर ड्रैगन; लॉन्च किया तियानवेन-2 अंतरिक्ष यान, एस्टेरॉयड के लाएगा नमूने

चीन अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास बनाने की राह पर है। इसी क्रम में चीन ने अंतरिक्ष यान तियानवेन-2 लॉन्च किया है। यह अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के पास एक क्षुद्र ग्रह (एस्टेरॉयड) पर जाकर वहां से नमूने लेकर आएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने इस बारे में जानकारी दी।

सीएनएसए ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी चीन से लॉन्ग मार्च 3-बी रॉकेट से तियानवेन-2 को लॉन्च किया गया है। ये यान एस्टेरॉयड 2016HO3 से नमूने एकत्र करेगी। साथ ही मुख्य-बेल्ट धूमकेतु 311P की भी जांच करेगा। चीन इस मिशन के जरिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी बढ़ती ताकत भी दिखाना चाहता है।

सीएनएसए के प्रमुख शान झोंगडे ने मिशन के बारे में बताया कि तियानवेन-2 एस्टेरॉयड 2016HO3 से शुद्ध चट्टानों के नमूने लेकर लगभग दो साल में वापस आएगा। उन्होंने बताया कि नमूनों के अध्ययन से पृथ्वी के निर्माण के बारे में जानकारी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button