Uttar Pradesh

रामगंगा पुल के पास पेड़ से लटकी मिली लाश, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

रामपुर: रामपुर के सैफनी क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव की हालत बेहद खराब थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। घटना जटपुरा गांव के पास जंगल में सामने आई, जहां एक किसान ने खेत जाते समय पॉपुलर के पेड़ पर महिला का शव लटका देखा।

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हमबीर सिंह के साथ-साथ एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ हर्षिता सिंह और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। इससे उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।

महिला की उम्र साल बताई जा रही है। आसपास बुर्का मिलने के कारण पुलिस को संदेह है कि वह मुस्लिम समुदाय से हो सकती है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगने से होना सामने आया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों को शव की तस्वीरें भेजी हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। एएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं जो महिला की पहचान और मौत के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी हैं।

रामपुर में महिला की लाश मिलने से कई तरह की सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। आखिर यह महिला कौन थीं, उसकी किन परिस्थितियों माैत हुई पुलिस के लिए अब यह एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button